logo

SC/ST Cell

होम पेज

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ


अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों की समृद्धि हेतु, विशेष रूप से यूजीसी के दिशानिर्देशों के अनुसरण में, वर्ष 1983-84 में विश्वविद्यालय में एससी/एसटी सेल की स्थापना की गई थी। प्रकोष्ठ को विश्वविद्यालय में प्रवेश एवं नियुक्तियों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु भारत सरकार की आरक्षण नीति के कार्यान्वयन संबंधी मामलों की देख-रेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में, एस.सी./एस.टी. प्रकोष्ठ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के अंतर्गत कार्य कर रहा है। एस.सी./एस.टी. प्रकोष्ठ नीचे संक्षेप में दिए गए कार्यों को पूरा कर रहा है:-


  1. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आरक्षण संबन्धित मामलों में शिक्षा मंत्रालय तथा वि... से पत्राचार करना।
  2. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित छात्रों और कर्मचारियों की संख्या के वार्षिक आंकड़ों का संग्रह और संकलन करना।
  3. प्रकोष्ठ में जाति आधारित भेदभाव पर शिकायत दर्ज करने हेतु एक रजिस्टर भी उपलब्ध है जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
  4. प्रकोष्ठ में सूचना अधिकार संबंधी प्राप्त आवेदनों का निपटान करना।
  5. दिनांक 15 मई, 2015 के पत्र संख्या एफ.1-7/2011(एससीटी) के संदर्भ में, यह अनुरोध किया जाता है कि यदि जाति भेदभाव संबंधी कोई शिकायत दर्ज करनी हो तो निम्नलिखित ईमेल पर अपनी शिकायत दर्ज करें :-

                                                                                      scstcell.reg@amu.ac.in