1. Anti-Ragging Undertaking is mandatory , All students must fill ONLINE New
2. Postponement of GSC (scheduled to be held from 18 to 20 Feb 2025) New
3. Register for Cyber Security Awareness Workshop -2025 New
4. Admission Test Schedule for Admission to Ph.D Programme 2024-25 New
5. List of SWAYAM Courses offered by AMU (INI) in January-2025 Semester New
6. List of all SWAYAM courses offered in January-2025 Semester New
7. Postponement Notice GSC Department of Philosophy and Women's College, AMU New
तथ्य
-
Motto: Allama-al Insaana Malam Ya- alam
Motto (): Taught man what he did not know (Qu'ran 96:5)
Established: 1877(as MAO ) 1920 (as AMU)
Type: Public
Vice Chancellor: Prof. Tariq Mansoor
Academic Staff: 1,623
Students: 39367
Location: Aligarh, Uttar Pradesh, India
Campus: Urban 467.6 Hectares (1,155 acres)
Affiliation: UGC, AIU
देश के विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का एक प्रमुख स्थान है। इसकी स्थापना महान समाज सुधारक एवं दूरदर्शी सर सय्यद अहमद खान द्वारा 7 जनवरी1877 में स्थापित मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को विकसित कर 1920 में की गयी थी। आरम्भ से ही विश्वविद्यालय विश्व एवं देश के सभी स्थानों एवं सभी समुदायों को शिक्षा प्रदान कर रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय विस्तृत, व्यापक एवं यथार्थवादी परिकल्पना की अनुभूति है।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ शहर में 467.6 हेक्टेयर में फैला हुआ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षा के पारंपरिक और आधुनिक क्षेत्रों में 300 से अधिक पाठ्यक्रम प्रदान करता है। यहाँ देश के सभी राज्यों एवं विभिन्न देशों विशेष रूप से अफ्रीका, पश्चिम एशिया एवं दक्षिण एशिया से छात्र शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। कुछ पाठ्यक्रमों में, सार्क और राष्ट्रमंडल देशों के छात्रों के लिए सीट भी आरक्षित हैं। किसी धर्म, जाति, समुदाय एवं लिंग का भेद किये बिना विश्वविद्यालय सभी को शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। भारत के 20 श्रेष्ठ अनुसंधान विश्वविद्यालयों में अ.मु.यू. 8वें स्थान पर है।
पूरे देश में उच्च शिक्षा के संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के होते हुए भी, अ.मु.यू. अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपना उत्कृष्ट स्वरुप बनाये हुए है। विश्वविद्यालय में 37,327 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तथा इसमें 1686 शिक्षक तथा लगभग 5610 ग़ैर शिक्षक कर्मचारी हैं। विश्वविद्यालय में अब 117 अध्ययन विभाग वाली 13 संकाय, 3 अकादमी, 21 केंद्र एवं संस्थान हैं। विश्वविद्यालय की विशेषता इसका आवासीय स्वरुप है जिसमे अधिकतर छात्र एवं स्टाफ निवास करते हैं। विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए 80 छात्रावासों सहित 19 हॉल हैं।
सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं मानविकी में पारंपरिक स्नातक एवं स्नाकोत्तर पाठ्यक्रमों के अतिरिक्त, विश्वविद्यालय तकनीक, व्यावसायिक एवं अंतर-अनुशासकीय अध्ययन के क्षेत्रों में विशेष शिक्षा की सुविधाओं को प्रदान करते हुए राष्ट्र के विकास में गति प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में ज़ाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज, डॉ. ज़ियाउद्दीन डेंटल कॉलेज, नेत्र विज्ञान संस्थान, खाद्य कौशल संस्थान, अंतर-विषयक जैव प्रौद्योगिकी इकाई, अग्रिम अध्ययन केंद्र - इतिहास, पश्चिमी एशियाई अध्ययन विभाग, वन्य-जीव केंद्र, दक्षिण अफ्रीकी एवं ब्राज़ीलियाई अध्ययन केंद्र, इस्लामिक अध्ययन विभाग, अकादमिक स्टाफ कॉलेज, विमेंस कॉलेज, अजमल खान तिब्बिया कॉलेज, छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग अलग यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक तथा कंप्यूटर केंद्र आदि हैं।.
विश्वविद्यालय ने मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल ,मल्लापुरम, केरल राज्य में एवं किशनगंज, बिहार राज्य अलीगढ से बाहर तीन नए अध्ययन केंद्र आरम्भ किये।
विश्वविद्यालय में एक प्राइमरी, सात माध्यमिक विद्यालय (दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए विद्यालय सहित) तथा छात्र एवं छात्राओं के लिए दो उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित हो रहें हैं।विश्वविद्यालय भारतीय, प्राच्य एवं पश्चिमी भाषाओँ के पाठ्यक्रम भी संचालित करता है। विश्वविद्यालय में शिक्षा मुख्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में प्रदान की जाती है।
खेल-कूद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का एक विशेष गुण/महत्व रहा है। क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस, बास्केटबाल, स्केटिंग एवं घुड़सवारी की टीमों ने अंतर-विश्वविद्यालय स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। संभवत: यह घुड़सवारी क्लब वाला एकमात्र विश्वविद्यालय है।
सामान्य शिक्षा केंद्र मुख्य पाठ्यक्रमेतर गतिविधियों का केंद्र है एवं यह सांस्कृतिक वातावरण बनाये रखने में सहयोग करता है। यह केंद्र अपने विभिन्न क्लबों – अ.मु.यू. ड्रामा क्लब, हिंदुस्तानी और पश्चिमी संगीत क्लब, साहित्य क्लब और रुचि कार्यशालाओं आदि के माध्यम से इन गतिविधियों का आयोजन करता है।
यह अपने धर्मनिरपेक्ष सिद्धांतों की रक्षा करने वाला एवं हिंदुस्तान की समग्र संस्कृति का जीवित प्रतीक वाला गर्वित इस्लामिक एवं भारतीय संस्थान है।