1. Anti-Ragging Undertaking is mandatory , All students must fill ONLINE New
2. Postponement of GSC (scheduled to be held from 18 to 20 Feb 2025) New
3. Register for Cyber Security Awareness Workshop -2025 New
4. Admission Test Schedule for Admission to Ph.D Programme 2024-25 New
5. List of SWAYAM Courses offered by AMU (INI) in January-2025 Semester New
6. List of all SWAYAM courses offered in January-2025 Semester New
7. Postponement Notice GSC Department of Philosophy and Women's College, AMU New
एएमयू भ्रमण
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ गंगा और यमुना नदियों के मध्य दिल्ली से दक्षिणपूर्व 130 किमी की दूरी पर दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग एवम जी.टी. रोड पर स्थित है। यह 27o 54' उ॰ अक्षांश और 78o 05' पू॰ रेखांश पर स्थित है। यहाँ गर्मियों में जलवायु गर्म और शुष्क होता है तथा सर्दियों में ठंडा और शुष्क रहता है। गर्मियों एवम सर्दियों के मध्य बरसात का मौसम भी होता है। विश्वविद्यालय परिसर अलीगढ़ रेलवे स्टेशन से 2 किलोमीटर की दूरी पर है।

मलप्पुरम केंद्र
केरल राज्य में मलप्पुरम नाम से ही एक ज़िला मुख्यालय भी है। इसका शाब्दिक अर्थ है “शीर्ष पहाड़ियों की भूमि”। मलप्पुरम कोझिकोड से 50 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित है जो पूर्व में नीलगिरी पहाड़ियों से, पश्चिम में अरब सागर से, दक्षिण में त्रिशूर और पलक्कड़ जिलों से घिरा हुआ है। मलप्पुरम जिला 10o से 12o उ॰ अक्षांश तथा 75o से 77o रेखांश तक फैला हुआ है। यहाँ का तापमान वर्ष-भर आमतौर से 20oC से 30oC रहता है एवम जलवायु गर्म और आर्द्र होती है।
मुर्शिदाबाद केंद्र
जनपद मुर्शिदाबाद का वर्तमान नाम नवाब मुर्शिद कुली खान के नाम पर पड़ा। जिन्होने बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा को मिलाकर सुबा बांग्ला राज्य की राजधानी मुर्शिदाबाद शहर को बनाया। जनपद मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के दक्षिण में स्थित है। यह 23o 43' से 24o 52' उ॰ अक्षांश तथा 87o से 88o रेखांश तक फैला हुआ है। मुर्शिदाबाद का वातावरण उष्णकटिबंधीय गीला और शुष्क है और यहाँ पर माह भर औसतन तापमान 17oC सेल्सियस से 35oC सेल्सियस तक रहता है।
