logo

Administration (Non Teaching)

प्रशासन अनुभाग – शिक्षकेत्तर

प्रशासन अनुभाग – शिक्षकेत्तर


प्रशासन अनुभाग (गैर-शिक्षण) विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक इकाइयों/विभागों के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न मामलों को देखता है, जिसका विवरण निम्नवत् है :-

  • शिक्षकेत्तर स्टाफ की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट का अनुरक्षण करना।

  • शिक्षकेत्तर स्टाफ के सभी वर्गों के नियुक्ति पत्र जारी करना।

  • अस्थायी स्टाफ के सेवा विस्तार हेतु आवधिक आदेश जारी करना।

  • अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति आदेश जारी करना।

  • स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति/अशक्तता पेंशन मामलों पर कार्रवाई करना।

  • प्रभारी सदस्यों/निदेशकों/समन्वयकों/विद्यालय प्रबंधकों के नियुक्ति आदेश जारी करना।

  • दैनिक वेतनभोगियों के परिनियोजन एवं उनके कार्यकाल में विस्तार की अनुमति प्रदान करना।

  • स्थानांतरण एवं पदस्थापन संबंधी कार्य करना।

  • अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करना।

  • हज प्रतिनियुक्ति मामलों पर कार्रवाई करना।

  • विभिन्न प्रकार के अवकाशों को स्वीकृत करना।

  • सेवानिवृत्त शिक्षकेत्तर कर्मचारियों तथा छुट्टी यात्रा रियायत योजना के अंतर्गत छुट्टी नकदीकरण संबंधी आदेश जारी करना।

  • अतिरिक्त ड्यूटी भत्ता/मानदेय हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर उचित कार्रवाई करना।

  • उच्च न्यायालय एवं निचली अदालत में दायर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के अदालती मामलों में सहयोग करना।

  • कुलसचिव सचिवालय सहित अनुभाग में प्राप्त सूचना अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का निपटान करना।

  • अनुसचिवीय, सचिवीय एवं पुस्तकालय संवर्ग के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार करना।

  • दैनिक वेतन भोगियों की वरिष्ठता सूची तैयार करना।